khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने किया स्वर्ण मंडपम सोनार सामुदायिक भवन का लोकार्पण।

लक्ष ऊंचा रखें , समाज को आगे बढ़ाने के लिए आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने को सोंचो समाज के बीच से अपनों को सहयोग कर उच्च शिक्षा देकर समाज और देश दुनिया में अपने बच्चों का नाम रोशन करो : ओ पी चौधरी।

बलौदा 28 ,मई
नगर पंचायत बलौदा के वार्ड क्रमांक 06 में स्थित जंगलवा डबरी में नगरपंचायत के द्वारा अधूरे बने सामुदायिक भवन को स्वर्ण युवा कल्याण संगठन को संधारण और संचालन के लिए प्रदाय किया था जिसका पुनः निर्माण कर आज प्रभारी मंत्री जिला जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्य ,पर्यावरण ,आवास मंत्री माननीय ओ पी चौधरी ने लोकार्पण किया।

 

 

इसके पूर्व आज वित्त मंत्री के प्रथम बार नगर पंचायत बलौदा आगमन पर नगर और आसपास के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के पुराना बस स्टैंड हरदी बाजार चौक पर भव्य आतिश बाजी और फुल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया ।

जहाँ पर नगर की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा नगर के विकास हेतु कुछ मांगे रखी जिसमें बहुप्रतीक्षित मांगे 132 के वी सबस्टेशन ,बलौदा मे सिविल कोर्ट,के साथ साथ आगामी बजट में पंजीयक कार्यालय खोलने की मांग की गई जिसे वित्त मंत्री ने आगामी बजट में पुरा करने का आश्वाशन दिया।


आज स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण मे स्वर्णकार समाज के बीच समाज के लोगों से निवेदन और आवाहन किया कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने को सोंचो समाज के बीच से अपनों को सहयोग कर उच्च शिक्षा देकर समाज और देश दुनिया में अपने बच्चों का नाम रोशन करें।

आपके बच्चे आइंस्टिन ,मार्क जुकर बर्ग ,वैभव सूर्यवंशी जैसे अपना नाम देश मे कमाए इसके लिए प्रयत्न करने का विशेष आवाहन किया, और स्वर्णकार समाज के इस उपलब्धि के बधाई और शुभकामनाएं दिया।

आज के कार्यक्रम मे वित्त मंत्री जी के साथ,माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू जी,नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री मती कविता डहरिया,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,पार्षद राज कुमार सोनी, नगर पंचायत के अन्य पार्षद सहित अन्य गणमान्य और स्वर्णकार समाज के केंद्रीय पदाधिकारी और बलौदा स्वर्णकार समाज के बड़ी संख्या में महिला,पुरुष उपस्थित रहें।

Related posts