बलौदा सराफा एसोशियेसन द्वारा जेष्ठ माह के पुरुषोतम मास में संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन 3 जून से।
बलौदा,31 मई
नगर पंचायत बलौदा जिला जांजगीर-चांपा में बलौदा सराफा कल्याण एसोशियेसन के तत्वाधान से भव्य संगीत मय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

यह पावन धार्मिक जेष्ठ माह के परम पवित्र पुरुषोत्तम मास में आयोजन दिनांक 3 जून 2026 से 10 जून 2026 तक बलौदा नगर के नवल भवन में आयोजित होगा।
प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी ।
इस परम पवित्र पुरुषोत्तम मास में दिव्य कथा का रसपान श्रद्धालुगणों को आचार्य श्री मनोज तिवारी जी महराज साराडीह (डभरा) के श्रीमुख से कथा श्रवण करेंगे।छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भगवताचार्य जी अपने मधुर वाणी एवं सरल प्रवचन शैली से भक्तों के हृदय में विशेष स्थान बनाया है।

नगर वासियों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य एवं पुण्य का अवसर है कि उन्हें श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त हो रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संदेशों का अमृतमयी वर्णन किया जाएगा।
अतः क्षेत्र के और नगर के समस्त सराफा परिवार के सदस्यों, स्वजनों नगर वासियों एवं श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण प्राप्त कर धर्मलाभ करने का निवेदन किया है । श्री मद भागवत महापुराण कथा के आयोजन की तैयारी के लिए सराफा ऐसोशियेशन के सभी सदस्य जुटे हुए है.साथ ही क्षेत्र के सभी सम्मानीय जनप्रतिनिधियों श्री सौरभ सिंह, छ . ग. राज्य अध्यक्ष खनिज विकास निगम ,श्री राघवेंद्र सिंह विधायक अकलतरा ,सुषमा लाल सहायक आयुक्त राज्य कर जांजगीर,श्री कमल सोनी अध्यक्ष छ. ग. सराफा एसोशियेसन ,सहित क्षेत्र के सभी सराफा एसोशियेसन के सम्मानीय जनो को आमंत्रित किया गया है।
