khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाधर्म और आस्था

21 मई से सार्वजनिक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन।

 

बलौदा,19 मई
विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत हेडसपुर (पंतोरा), जिला जांजगीर-चांपा में समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से भव्य सार्वजनिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

यह पावन धार्मिक आयोजन दिनांक 21 मई 2026 से 29 मई 2026 तक ग्राम पंचायत हेडसपुर ( पंतोरा) में आयोजित होगा।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है। इस दिव्य कथा का रसपान श्रद्धालुगणों को आचार्य श्री बालव्यास सिद्धार्थ कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से प्राप्त होगा। महाराज श्री ने अल्पायु में ही श्रीधाम वृंदावन से धार्मिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की है तथा अपने मधुर वाणी एवं सरल प्रवचन शैली से भक्तों के हृदय में विशेष स्थान बनाया है।
ग्रामवासियों के लिए यह अत्यंत सौभाग्य एवं पुण्य का अवसर है कि उन्हें श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त हो रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संदेशों का अमृतमयी वर्णन किया जाएगा।
अतः क्षेत्र के समस्त ग्राम वासियों और प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण प्राप्त कर धर्मलाभ करने का निवेदन किया है

Related posts