बलौदा 20,मई
जनपथ पंचायत बलौदा के अधिनस्थ ग्राम देवरी में विधायक निधि से बनने वाले सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन अकलतरा विधायक श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा ग्राम वासियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग जब पिछली बार नवधा रामायण में यहां आए थे, तब आप लोगो के द्वारा इस जगह पर मंच बनाने मांग किया गया था आप सब के सहयोग से आपके राशि से मंच का भूमिपूजन किया गया है, मैं आप लोगों और शासन के बीच एक माध्यम हूं.
विधायक ने कहा कि आप लोग अपनी समस्या को बेझिझक बताइए समस्या के निराकरण हेतु प्रयास किया जाएगा, जिस पर ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि गांव में लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा घर घर नल कनेक्शन तो कर दिया गया है लेकिन पानी नहीं आ रहा है कारण पानी टंकी में वोर से पानी नहीं पहुंच रहा है विधायक ने विभाग से बात कर समाधान की बात कही.
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा कन्हैया राठौर, गगन गुरूद्वान, जनपद सदस्य उर्मिला बिंझवार ,सरपंच निधियादव, मार्कण्डेय साहू ,वनवासी बिंझवार, पंचराम रात्रे ,अमिताभ दीवान, निर्मल बिंझवार ,हरेन् सिंह , हितेश चौहान ,गिरवर यादव, मनटोरा बाई ,पवारा बाई, लक्ष्मीनबाई, साधराम करम सिंह ,बलराम भानू बिंझवार, वृहस्पत सिंह, त्रिभुवन सिंह, सहित ग़ाम वासी उपस्थित थे
