khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नगर पंचायत बलौदा में अध्यक्ष के शासकीय शिक्षक पति के नगर पंचायत में हस्तक्षेप का आरोप- कलेक्टर से की शिकायत।

 

अध्यक्ष पति की नगर पंचायत और अन्य कार्यक्रमों में उपस्तिथि की फोटो और अन्य सबूतों के साथ कलेक्टर से की शिकायत।

बलौदा 08 अगस्त 2026
बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष कविता डहरिया के पति एवं कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम कथरीमाल स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ प्रवीण प्रताप डहरिया द्वारा नगर पंचायत के कामकाज में कथित अनधिकृत हस्तक्षेप एवं राजनीतिक गतिविधियों में शामिल को लेकर शिकायत में नया विवाद सामने आया है।

 

आज अचानक हुए घटना क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के नेतृत्व में पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत कर मामले की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के साथ कथित गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ और अन्य सबूत के रूप में संलग्न किए जाने की बात सामने आई है। प्रतिनिधि मंडल का दावा है कि इनमें प्रवीण डहरिया अपने स्कूल में बच्चों को अध्यापन कार्य कराना  छोड़ कर नगर पंचायत से संबंधित गतिविधियों में हमेशा उपस्थित रहते है और अध्यक्ष की भूमिका में अक्सर नजर आते है नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी उनके अनुसार कार्य करते देखे गये है।

 

 

नगर पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप का लगाया आरोप –

भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप किया जाता है।

उनका कहना है कि इस संबंध में मौखिक रूप से नगर पंचायत के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद अब पूरे मामले को लिखित शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के साथ जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया है।

शासन के द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मंच में अध्यक्ष के पीछे पर बैठे हुए देखा गया है। और कई कार्यक्रमों में शामिल होना अध्यक्ष निर्वाचन के उपरान्त से देखा जा रहा है, जिसकी चर्चा नगर छुपे रूप से होती आ रही थी,एक शासकीय कर्मचारी अपने कार्य को छोड़ कर राजनितिक और अन्य आयोजनों में शिक्षक की भूमिका परिदृश्य रही है।
नगर पंचायत से जुड़ी बैठकों अथवा सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी भूमिका एवं उपस्थिति किस हैसियत से रही, इसकी जांच की जानी चाहिए।
शासकीय शिक्षक होने के बावजूद राजनीतिक गतिविधियों का आरोप –
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रवीण डहरिया शासकीय शिक्षक के पद पर पदस्थ होने के बावजूद राजनीतिक गतिविधियों कार्यक्रमों में कथित रूप से शामिल होते हैं। शिकायतकर्ताओं ने इस पहलू की भी जांच की मांग की है।

 

 

पहले मौखिक शिकायत, अब कलेक्टर को लिखित शिकायत –
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता और उपस्तिथ जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस संबंध में पहले नगर पंचायत स्तर पर मौखिक रूप से कई बार शिकायत की गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि शिकायत के साथ फोटो सहित उपलब्ध अन्य सबूत भी प्रशासन को सौंपे गए हैं और मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए तथा यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जिला प्रशासन और शासन के मंत्रियों को किये शिकायत पर लोगों की नजर –
जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत शिकायत के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मामले की जांच किस स्तर पर होती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

कलेक्टर को शिकायत देने उपस्थित जनप्रतिनिधि-

कलेक्टर को शिकायत सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के साथ पार्षद राजकुमार कंवर, रामसेवक कुंभकार, राजकुमार सोनी, रतनबाई कुर्रे, पायल कटकवार, रेनू थवाईत, ऋषिकेश रात्रे, राजेश देवांगन बाबा, बेदकुमारी कौशिक तथा एल्डरमैन शिवाजी अग्रवाल, अमृत लाल देवांगन एवं अभिनेश सिंह ठाकुर सहित बलौदा मंडल महामंत्री अनिल हरवंश उपस्थित रहे।

Related posts