khabarbhartiya.in
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बलौदा नगर में हुए रहस्यमय चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

बलौदा 31 अगस्त 2026

खरीददार सोनार सुमित अग्रवाल अकलतरा को भी किया गिरफ्तार

मामले में 03 विधि से संघर्षरत बालकों की चोरी की वारदात में अहम भूमिका।

आधी रात को घर में घुसकर लाखों के सोने- चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर हो गये थे फरार.

ध्यान भटकाने के लिए चोरों ने चोरी के बाद कमरे के दरवाजे के नीचे  और घर से आगे तिराहे में लाल सिंदूर ,चूड़ी और निम्बू को छोड़े थे।

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र की सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में बलौदा पुलिस को मिली सफलता.

जांजगीर चांपा जिले के थाना बलौदा सोनी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 07 बलौदा में रात्रि के समय घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करने के मामले में बलौदा पुलिस ने 01 महिला 03 आरोपी सहित 3 विधि से संघर्षरत बालकों चोरी की घटना को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले को पकड़ने में सफलता हासिल किया गया है, जिसके कब्जे से करीब ₹15.80 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा ₹7,000 नगद बरामद किया गया है।

प्रार्थी नवीन सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलौदा अपने परिवार के साथ घर में सोया था। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। बाद में घर के दूसरे कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी। आलमारी के लॉकर में रखे सोने- चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होना पाया गया।

मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पतासाजी की। पूछताछ में आरोपियों ने विधि से संघर्षरत बालकों के सहयोग से घर में प्रवेश कर चोरी करना तथा चोरी के जेवरात को संगीता जगत के सहयोग से बेचने की बात स्वीकार की, आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी का मसरूका बरामद किया गया।

 

चोरों से बरामद हुए सामान में रानी हार, चांदी की चैन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु एवं ₹7,000 नगद शामिल हैं। बरामद मसरूका की कुल कीमत करीब ₹15.87 लाख

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. आयुष आदित्य उर्फ आशु, उम्र 26 वर्ष, निवासी बलौदा
2. जीतु देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी बलौदा
3. सुमित अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी अकलतरा (खरीददार)
4. संगीता जगत, उम्र 36 वर्ष, निवासी बलौदा

*पुलिस टीम का* सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि रामदुलार साहू सहित थाना बलौदा एवं साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related posts