khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाव्यवसाय व्यापार

रैम्प योजना के अंतर्गत वैकल्पिक वित्त (Alternative Finance) पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन जनपद पंचायत बलौदा, जांजगीर-चांपा में किया गया।

बलौदा,जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026

राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CSIDC) के सहयोग से एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 24 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत बलौदा के सभाकक्ष में “एमएसएमई हेतु वैकल्पिक वित्त (Alternative Finance) जागरूकता कार्यशाला” का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कामर्स एन्ड इंडस्ट्रीज बलौदा के सदस्य ,स्थानीय व्यापारियों और जनपद पंचायत बलौदा क्षेत्र की स्वसहायता समूह की महिला उद्धमी के साथ किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs), उद्यमियों तथा महिला उद्यमी को पारंपरिक बैंक ऋण के अतिरिक्त उपलब्ध विभिन्न वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों एवं आधुनिक वित्तीय विकल्पों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने व्यवसाय के विस्तार एवं विकास के लिए उपयुक्त वित्तीय साधनों का प्रभावी उपयोग कर सकें।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र का संचालन ए एफ सी इंडिया लिमिटेड के विषय विशेषज्ञ श्री संदीप कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को वैकल्पिक वित्त के विभिन्न स्रोतों, जैसे एनबीएफसी (NBFC), फिनटेक प्लेटफॉर्म, इनवॉइस फाइनेंसिंग, सप्लाई चेन फाइनेंस, रेवेन्यू आधारित वित्तपोषण, वेंचर कैपिटल, क्राउडफंडिंग तथा विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने चैम्बर ऑफ कामर्स के उद्यमियों को वित्तीय प्रबंधन, आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी, क्रेडिट प्रोफाइल को सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न वित्तीय संस्थानों से वित्त प्राप्त करने की प्रक्रियाओं के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वयन में एएफसी इंडिया लिमिटेड की ओर से श्री एम.डी. नौशाद आज़मी एवं श्री आकाश नेमी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एमएसएमई उद्यमियों को पारंपरिक बैंक ऋण के अतिरिक्त उपलब्ध वैकल्पिक वित्तीय अवसरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एन्ड इंडस्ट्रीज बलौदा के सदस्य श्रीकान्त अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, सुरेन्द्र सोनी,किशन अग्रवाल, अजय अग्रवाल,सुरेश सोनी,हरिश साहू,गौरव गोयल, सहित बहुत से स्थानीय व्यापारी कार्यशाला में उपस्तिथ रहे ।

Related posts