बलौदा,24 अगस्त
पानी की निकासी नही होने से नगर की गलियों और मेन सड़क मुख्य मार्ग में भरा पानी।
जांजगीर जिले और बलौदा क्षेत्र में रविवार शाम से शुरु हुए बारिश सोमवार को भी झमाझम बारिश हुई और दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चली। लगातार बारिश से क्षेत्र के खेतों मे पानी लबालब भर गया है जो किसानों के लिए भी समस्या हो गई दिन भर की बारिश से आने वाली त्यौहारी सीजन रक्षाबंधन पर व्यापारियों के व्यापार प्रभावित नजर आ रहा है। बारिश के कारण जहां लोग अपने घर पर ही रहे और सड़कें सूनी नजर आईं।
जिले के लगभग सभी हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को सुबह से हो रही कभी तेज बारिश और सावन की रिमझिम झड़ी रूक-कर हो रही है। वहीं सोमवार दोपहर से क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई और अभी तक जारी रही। दोपहर बारह बजे फिर से बारिश शुुरू हुई और दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिसे बाद रूक-रूककर बारिश होती रही।

विश्राम गृह में लबालब भरा हुआ पानी
बारिश के साथ साथ बिजली गुल ने भी बराबर साथ दे रहा है इसके चलते जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आया। बारिश के कारण जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। जिसके चलते दिनभर नगर की सड़कें सूनी दिखाई दीं।
नगर में नाली के पानी निकासी की पुरानी समस्या-
मूसलाधार बारिश के कारण नगरपंचायत, विश्राम गृह के बाहर की नालियों का पाानी नगरपंचायत, विश्राम गृह के प्रांगण में दो से तीन फिट तक भर गया है,जिसका कई वर्षों से कोई भी समाधान नहीं कर पाया,साथ ही मेन रोड में सड़कों पर पानी भरने के कारण आसपास के घरों मे नाली का पानी घुस गया है, लगातार हो रही बारिश के कारण नगर में कई जगह सड़कों पर पानी भी भर गया, नगर के सभी मोहल्ले की नालियाँ गली के उपर से एक फिट बह रही है, नाली का गंदा पानी लोगों के घरों मे घुस रहा है,जिससे लोगों को अवागमन में भी परेशानी हो रही है।
शासकीय कार्यालय रहे सुने
शासकीय कार्यालयों में सूनापन देखने को मिला। वहां का कामकाज आज प्रभावित रहा, आम दिनों की तुलना में बहुत कम संख्या में लोग अपने काम को लेकर शासकीय कार्यालयों में पहुंचे थे।
