बलौदा,19 मई
परम्परा के अनुसार नगर के ह्रदय स्थल बुधवारी बाजार चौक में इस वर्ष पवित्र पुरुषोत्तम माह में 18 मई से भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड नवधा रामायण प्रारम्भ हुआ।
नवधा रामायण समिति बुधवारी बाजार बलौदा के आचार्य पं श्री भास्कर पांडेय ने बताया की इस वर्ष श्रेष्ठ पवित्र पुरुषोत्तम माह में अखंड नवधा रामायण सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है इस माह मे श्री हरी नारायण के पूजन अर्चन करने से हजारों गुना पुण्यलाभ फल मिलता है , नवधा रामायण में आस -पास के ग्रामों सहित दूर से दूर से मानस मंडलियां गायन-वादन के लिए पहुँचती हैं।

18 मई से प्रारम्भ हुए नवधा रामायण 27 मई को समापन और 28 मई को हवन ,सहस्त्र धारा, ब्राम्हण भोजन और महाभंडारा के साथ सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नगर वासी जुटे है
इससे पूरा नगर श्री राम की भक्ति में राम मय हो गया है।
