**मेरी युवा बहनों संगठन समाज बलौदा के द्वारा रास गरबा डांडिया का भव्य आयोजन**
एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर नगर की महिला एवं बच्चियों ने प्रस्तुत की गरबा.
बलौदा, 27 सितम्बर 2025
नगर के नवल भवन प्रांगण में शुक्रवार की शाम गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हुआ इस आयोजन में कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सोना सोनी तथा संगठन के सदस्यों की देखरेख में रास गरबा और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि सत्यनारायण सोनी अध्यक्ष स्वर्णकार समाज बलौदा, सुरेंद्र सोनी सचिव बलौदा सराफा एसोसिएशन, श्रीमती आशा सोनी, राजीव श्रीवास्तव टीआई थाना बलौदा, कोरियोग्राफर नृत्यांगना बहन रोमा कटकवार द्वारा संयुक्त रूप से मां दुर्गा जी के तेल चित्र पूजन अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया l साथ ही अतिथियों का तिलक और पुष्प गुच्छ से संगठन बहनों के द्वारा स्वागत किया गया l उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के जीवंत नौ रूप माँ दुर्गा की आरती उतार कर हुई l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त संगठन सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा इस गरबा डांडिया को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवल भवन पहुंचे l एक से बढ़कर एक मनमोहन गरबा और डांडिया की प्रस्तुति हुई l मेरी युवा बहनों संगठन के सदस्यों ने इस नवरात्र के पावन अवसर पर गरबा प्रांगण में भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं के इस महोत्सव में बच्चों एवं महिलाओं को गरबा डांडिया सीखने का प्रशिक्षण कोरियोग्राफर रोमा कटकवार के कुशल निर्देशन में बच्चे और महिलाओं सदस्यों ने सफलतापूर्वक प्राप्त किया और इस आयोजन को सफल बनाया


संगठन सदस्य श्रीमती भगवती सोनी, रामेश्वरी,राधा,लुभावनी, रानी, संगीता, रुचि, रश्मि ,नम्रता ज्योति राजेश्वरी उपस्थित रहे l कार्यक्रम संचालन कर रही संगठन सदस्य श्रीमती रेवती सोनी ने समस्त अतिथियों, दर्शकों,बच्चों एवं सहभागी महिलाओं, सहयोगी भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव की सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीl
