khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाहादसा

शुक्रवार को हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद।

 

सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से बहे तीन युवक-

बलौदा,13 अगस्त 2026।
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा के बलौदा क्षेत्र में देवरी चिचोली गाँव में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए. फोटो खींचाने नदी किनारे खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया. हालांकि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए. शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है. उसकी पहचान पवन लाल (चिरमिरी निवासी) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है. बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे. पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए.

पिकनिक स्पॉट में सुरक्षा की कमी की वजह से होते है हादसे-

हर साल देवरी पिकनीक स्पॉट में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं. इससे पहले भी डूबकर लोगों की जान गंवाने की घटना सामने आ चुकी है. इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की कमी है. ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाने की जरूरत

जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गये। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। बिलासपुर के चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के फ़ार्मेसी की बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे। पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए थे।

शनिवार को मिला एक युवक का शव
सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शनिवार को पवन का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि रविवार सुबह एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने दो और शवों को नदी से बाहर निकाला।

नदी के अंदर पत्थरों के बीच फंसा मिला शव-

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर निवासी सचिन सिंग का शव सुबह करीब 6:15 बजे बरामद हुआ। इसके बाद मुरारी साहू का शव करीब 7 बजे मिला। बताया जा रहा है कि मुरारी साहू का शव घटनास्थल नदी के अंदर पत्थरों के बीच बनी खोह में फंसा हुआ था। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

सुरक्षा को लेकर सख्ती करने की तैयारी
तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गये। हादसे के बाद अब प्रशासन देवरी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा को लेकर सख्ती करने की तैयारी में है।

एसडीएम बलौदा अकलतरा सुमित बघेल ने टापू तक पहुंचने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश रोकने के लिए चेतावनी पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकना है।

Related posts