बलौदा ,25 अगस्त 2026
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा नगर की बेटी और वर्तमान मे वी आई पी सिटी जांजगीर में निवासरत बेटी अनुष्का सोनी ने अपनी मेहनत और लगन से नगर का मान बढ़ाया है।
शिक्षक अजय सोनी और श्रीमती सरस्वती सोनी की सुपुत्री तथा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक स्व:श्री संतराम सोनी की पौत्री अनुष्का ने बारहवीं कक्षा में 90% अंक अर्जित कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया था।
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अनुष्का ने साल 2026 में दूसरे प्रयास में ही राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर जशपुर कुनकुरी शासकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिला प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि जांजगीर और पूरे बलौदा नगर को गौरवान्वित किया है।
बचपन से था डॉक्टर बनने का सपना
अनुष्का को बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र के प्रति गहरी रुचि रही है। अपने स्कूल जीवन में वह विज्ञान विषयों में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। परिवार और शिक्षकों का कहना है कि अनुष्का का सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना और समाज के लिए एक आदर्श स्थापित करना था।
संघर्ष और मेहनत की कहानी
नीट परीक्षा की तैयारी के लिए अनुष्का ने लगातार अनुशासन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास को अपना मंत्र बनाया। सुबह से देर रात तक पढ़ाई, समय-समय पर मॉक टेस्ट और गलतियों से सीखते हुए उन्होंने अपनी मेहनत को जारी रखा। कठिन परिश्रम और धैर्य के बल पर ही वह दूसरे प्रयास में ही सफलता अर्जित करने में सफल हुईं।
परिवार का सहयोग
अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का ने माता-पिता, दादा-दादी,परिवार के बड़ों,नाना-नानी और मामा- मामी,परिवार के आशीर्वाद और मैं डॉक्टर बनूं व परिवार का भी सपना है, जिसे मैंने पूरा करने की दिशा में पहला कदम रख दिया है।
नगरवासियों में खुशी की लहर
अनुष्का की इस उपलब्धि पर बलौदा नगरवासियों, वी आई पी सिटी जांजगीर में निवासरत लोग ,रिश्तेदारों और शुभचिंतकों मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं। बलौदा सराफा एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सोनी, बलौदा स्वर्णकार समाज और नगर के लोगों ने भी इसे गर्व का क्षण बताया और विश्वास व्यक्त किया कि अनुष्का भविष्य में समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगी।
