बलौदा,23 फरवरी
जांजगीर चांपा एस पी विजय पांडेय की निर्देशानुसार बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा की उपस्तिथि मे सर्राफा व्यापारीगणों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश सोनी, अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन बलौदा, सुरेन्द्र सोनी सचिव सराफा एसोसिएशन बलौदा एवं अन्य सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा द्वारा व्यापारियों को आभूषणों की बिक्री एवं लेन-देन के समय बिना बिल के खरीदी ,बिक्री ना करें विशेष सावधानी बरतने,मास्क, स्कार्फ, हेलमेट, गमछा, ये सभी दुकान के बाहर ही उतरने का पोस्टर लगाना है, ग्राहको की सूची प्रतिदिन तैयार कर रखना। संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा सुरक्षा के निर्धारित मापदंडों का पालन करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सुव्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने, उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों का उपयोग करने, अलार्म सिस्टम लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने तथा दुकान के अंदर-बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी। साथ ही बड़ी राशि के लेन-देन के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया।
थाना प्रभारी द्वारा व्यापारियों के सुझाव भी लिए गए तथा आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने आश्वस्त किया कि सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा हेतु नियमित पेट्रोलिंग, सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी लगातार जारी रहेगी।
स्वयं के बचाव और सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी कोई घटना होती है तो पुलिस आपका सहयोग करेगी ये आश्वासन दिया गया
