बलौदा,20 फरवरी
दुकान बंद कर रहे ज्वेलरी कारोबारी से पल झपकते में सोने चांदी से भरे तीन झोले पार, सी सी टी वी में लुटेरों को खंगाले जा रहें है – व्यापारियों में दहशत आक्रोश, सुरक्षा को लेकर सवाल ।
सोने चांदी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से सराफा व्यापारी संकट से जूझ रहें हैँ और साफ्ट टारगेट का शिकार हो रहें है।
बलौदा के समीप बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हारिया बस स्टैंड में शुक्रवार शाम 7 बजे एक सनसनीखेज लूट उठाईगीरी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी से दिनदहाड़े करीब 22 लाख रुपए के सोना-चांदी के आभूषण और नगदी से भरे तीन झोले लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना स्थल पर पुलिस के अधिकारी सराफा व्यापारियों से जानकारी लेते हुए-
जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी अजय आयूर सोनी, विनय सोनी की खम्हरिया बस स्टैंड में रमेश ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित है। विनय सोनी शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वे रोजाना की तरह दुकान बढ़ा कर बलौदा घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सोना-चांदी के आभूषण तीन अलग-अलग झोलों में रख कर शटर में ताला लगा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से उतरा एक युवक तेजी से दुकान के सामने पहुंचा और नीचे रखे तीनों झोले उठाकर तुरंत बाइक में बैठ भाग निकले, इसके बाद तीनों आरोपी बलौदा मार्ग की ओर फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। कि वे लोग वहाँ से इतनी जल्दी आँखों के सामने से ओझल हो गये की समझ नही आया किस ओर गये, उन्हे लगता है की मड़ई ,बिटकुला,की ओर गये या बलौदा की ओर और हो सकता है वहां से चार किमी दूर ऊनी,अमलीपाली रास्ते से होकर भारतमाला रोड पकड़ कर भागे हो।

बताया जा रहा है कि झोलों में करीब 60 -70 ग्राम सोना, लगभग 8 किलो चांदी के आभूषण और कुछ नगदी रखी हुई थी। लूटे गए माल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना पुलिस और बिलासपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची और तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आसपास लगे सी सी टी वी कैमरों की जांच की जा रही है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि सी सी टी वी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत भय का माहौल है। भरे बाजार में हुई इस बड़ी लूट उठाईगीरी की वारदात ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
