khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपात्योहार और विशेष दिनधार्मिक स्थल

महाशिवरात्री आज ,शिवालयों मे उमड़ेंगे भक्त। बाबा भुफोड़ बंधेश्वर महादेव मंदिर के बंधवा तालाब में भव्य प्रवेश द्वार का विधिवत शुभारंभ कर बाबा को समर्पित करेंगे।

बलौदा ,15 फरवरी

नगर के शिवालय मे आज 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को अपने बलौदा नगर के पुरातन मंदिर नैया तालाब स्थित स्वयंभू भगवान बाबा भोलेनाथ का लिंगेश्वर शिव मंदिर और भुफोड़ बंधेश्वर महादेव है जहाँ भुफोड़ बंधेश्वर और लिंगेश्वर महादेव का दर्शन, पूजन,अर्चन, एवं जलाभिषेक कर अपने मानव जीवन को कृतार्थ एवं सुख, शांति, और पुन्य का लाभ लेंगे। यहां शिव मंदिर में हर हर महादेव समिति के द्वारा राम दरबार की झांकी पूजन , एवं भोलेनाथ की पूजन अभिषेक सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर 24घंटे अखंड रामायण पाठ, पुरुष एवं महिला मंडली के द्वारा
कीर्तन भजन, रामायण गान, तथा रात्रि को चार पहर स्वयंभू भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक होता है। दूसरे दिन सुबह होम हवन आरती के साथ पूजन कार्य संपन्न होगी।

 

वहीं नगर प्रसिद्ध भुफोड़ बंधेश्वर महादेव मंदिर के बंधवा तालाब के पहुंच मार्ग मे भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण बोलबम सेवा समिति के द्वारा करवाया गया है। जिसका विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा के गण नंदी के प्रथम दर्शन हेतु शुभारंभ दोपहर 12 होकर नगर के बाबा भुफोड़ बंधेश्वर महादेव को समर्पित करेंगे।
बोलबम सेवा समिति के सदस्यों ने समिति सदस्यों और नगरवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ ग्रहण करने की अपील की है।

Related posts