khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाहादसा

अचानक लगी भीषण आग से इलेक्ट्रानिक दुकान संचालक के घर का 18 वर्षीय एक चिराग बुझ गया और दुकान सहित चार मंजिला घर जल कर खाक।अभी भी जल रही है आग !!!!!

 

बलौदा,5 फरवरी
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में आज दोपहर 2 बजे घासीदास चौक थवाईत जनरल स्टोर के बगल कोरबा रोड़ स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पुरा घर और दुकान जल कर खाक हो गया।

एक दुःखद खबर दुकान संचालक के 18 वर्षीय पुत्र राज देवांगन आग की लपटो में फंस कर बुरी तरह जलने से मौत हो गई वहीं आग लगते ही पड़ोसियों ने दुकान संचालक, पत्नी और एक बड़े लड़के को छत के ऊपर से बाहर निकला।

आग लगने की खबर नगर में आग की तरह फैली

आग लगने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने ,और मदद की गुहार लगाई।

आग की खबर सुनते ही नगर वासी भी तत्काल घटना स्थल पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास शरू किये, तबतक अकलतरा ,जांजगीर ,मड़वा प्लांट एन टी पी सी सीपत ,पी आई एल से करीब 12 से आई दमकल की गाड़िया।

लेकिन दुकान में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था,काफी मस्सक्त के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

समाचार लिखे जाने तक 9 घंटो बाद भी आग की लपटें फिर से दिखाई दे रही है

लाखों रुपये के सामान जलकर स्वाहा।
दुकान मे रखें बिजली और इलेक्ट्रानिक सामान फ्रिज कूलर ,पंखा,इन्वर्टर, बड़ी वाली बैटरी और सामान आग की लपटो से लाखो रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

आग कैसे लगी कारण अज्ञात है क्योंकि एक साथ घर और दुकान मे आग लगी थी।
आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान और घर में रखा सारा सामान टीवी, फ्रिज, मोबाइल, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लाखों रुपये का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम घंटों तक मशक्कत करती रही। स्थानीय लोगों ने भी पानी और अन्य तरीकों से मदद कर रहे है, जिससे आग बुझने में काफी समय लग रहा है प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया था लेकिन अभी अभी फिर से आग की लपट दिखाई देने से आसपास के लोग और पड़ोसी सकतें मे है

रात होने के कारण एक बार फिर आग बुझाने मे समस्या आ रही है क्योकि सारी दमकल की गाड़िया वापस जा चुकी है।

वहीं दूसरी ओर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, अनुमान में लाखों रुपये का सामान प्रभावित हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। संचालक के पुत्र की हादसे मे मौत से नगर के स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है।

Related posts