khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाधर्म और आस्थाधार्मिक स्थल

बलौदा में 7 जनवरी से होने वाले संगीतमय श्री रामकथा की तैयारी जोरों से….

बलौदा, 3 जनवरी। स्मृतिशेष स्व.श्रीमती लक्ष्मीन(दाई)स्व.श्री कमलनयन शराफ ,श्रीमती रामबाई शराफ,श्री आत्माराम सोनी,श्रीमती रामप्यारी सोनी की स्मृति और अंचल के धर्म प्रेमियों, गौटिया परिवार के द्वारा 7 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक स्व.शत्रुहन केवंट का कोठार एवं बरेठ समाजिक भवन बलौदा -कोरबा मुख्य मार्ग में भक्तिमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन में किया गया है, जिसमें कथा वाचक मानस विदुषी स्वामी बाल भरत जी महाराज अयोध्या धाम उ. प्र. होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक माधव शराफ अधिवक्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाज के लोगों से उपस्थित होने की अपील की है दिनांक 07 जनवरी को भव्य कलश यात्रा कल्पना विला निज निवास से शुरू होकर कथा स्थल शत्रुहन केवंट का कोठार तक रहेगा । इस संबंध में बताया गया है कि विगत वर्षों मे भी श्रीमद् भागवत कथा, एवं निःशुल्क कन्या विवाह का आयोजन अनवरत किया जा रहा है।

संगीतमयी श्री राम कथा के आयोजन के संबंध में बताया कि विगत वर्षो मे श्रीमद् भागवत कथा निःशुल्क कन्या विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें अंचल के संगीत प्रेमियों एवं धर्म प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले कर कार्यक्रम को सफल बनाया था ।
इसी से प्रेरित होकर पिछले वर्ष श्री राम कथा और निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह करने का संकल्प लिया था जो 7 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के प्रारम्भ होने जा रहा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए माधव शराफ अधिवक्ता ने बताया की प्रतिदिन सुबह पार्थिव शिवलिंग पूजन,प्रतिदिन एक कुण्डीय यज्ञ आहुति,और विशेष रूप से इस बार पुनः सामूहिक कन्या विवाह सीता स्वयंवर 12 जनवरी को होगी, साथ ही अंतिम दिवस 11 हजार 111 अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया जायेगा, कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक बलौदा में आयोजित होगी।

Related posts