
सीपत, बिलासपुर, 2 अक्टूबर
विजयादशमी के पावन पर्व पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने सीपत क्षेत्र के लोगों से नशा की बुराई छोड़ने का अनुरोध किया।
विजयादशमी के दिन होता है विशेष आयोजन:
पुलिस विभाग में दशहरे के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. माना जाता है कि यह दिन नए संकल्प लेने शान्ति और सुरक्षा संकल्प के प्रति सजग रहने का अवसर है. शस्त्र पूजन के जरिए पुलिस कर्मी अपने हथियारों के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त करते हैं.
विजयादशमी के अवसर पर पुलिस थाना परिसर सीपत में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।टी आई गोपाल सतपथी ने अपने सभी स्टाफ के साथ वैदिक मंत्रोचार कर पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न किये।
*यूद्ध मे अजेय होने का वरदान …*
पूजन के बाद थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और जवानों ने हवाई फायरिंग की। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इस दिन शस्त्रों की टेस्टिंग भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्र पूजन करने से युद्ध में अजेय होने का वरदान मिलता है।
विजयादशमी सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक
गोपाल सतपथी थाना प्रभारी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
विजयादशमी के पावन पर्व पर सीपत क्षेत्र के लोगों से नशा की बुराई छोड़ने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग हर वर्ष परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजा करता है, जो उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सीपत क्षेत्र वासियों को दशहरा की बधाई देते हुए आश्वासन दिया आपकी पुलिस हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
