विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह के लगातार प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।
बलौदा,07 अक्टूबर 2026
बलौदा से जिला जांजगीर नैला को,और बलौदा से महुदा (ब) की सड़क आज से करीब 18 वर्ष पहले से बनी सड़क की क्षमता भारी वाहनों के चलने से जर्जर हो गई थी,आबादी और विकास के अनुसार सड़क की चौड़ीकरण की आवश्यकता बहुत ही जरूरी थी, लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग अनुसार अकलतरा विधान सभा के विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के प्रयासों से सड़क नवीनीकरण के लिए 50 करोड़ 8लाख 10 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा, सुगम आवागमन और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति को बलौदा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कराने के लिए विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पिछले लगभग तीन वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने विधानसभा से लेकर शासन स्तर तक इस सड़क की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से जान, माल की क्षति से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा लगातार उठाया। जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को केवल मांग तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि विधायक ने इसे प्राथमिकता के साथ शासन और संबंधित विभाग के समक्ष मजबूती से रखा।
विधानसभा से शासन तक लगातार उठाया मुद्दा।
क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह के प्रयासों की सराहना की और इसे बलौदा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात बताया।
