बलौदा 30, अक्टूबर
ग्राम शनिचराडीह दमामी के ग्रामीण आज सुबह बलौदा के थाना चौक के पास बलौदा से कोरबा और चांपा जाने वाले मुख्य सड़क को बाधित कर बीच सड़क में चक्का जाम कर बैठ गये।

ग्रामीणों का आरोप है की समीप ग्राम चारपारा के कुछ लोग हमारे शनिचराडीह के शासकीय भूमि पर करीब 20 एकड़ में अवैध कब्जा कर खेती कर रहें है.
जबकि यह भूमि उनकी नही है हमारे ग्राम की शासकीय भूमि है जो जल संसाधन विभाग के बने बाँध की रिक्त भूमि है जिसे चारपारा के ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर रहें है।
जिसे मुक्त कराने के लिए पिछली कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से चारपारा के ग्रामीण कब्जा किये जा रहें है।
इसी को लेकर आज शनिचराडीह के लोगों ने बिलासपुर कोरबा,और चांपा मुख्य मार्ग के बीचो बीच बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चों के साथ अपनी मांगे और बेदखली कराने के लिए रास्ता बंद कर बैठ गये ।
चक्का जाम की सूचना पर पुलिस सदलबल डी एस पी प्रदीप सोरी,तहसीलदार श्वेता यादव,एस डी ओ जल संसाधन रविकान्त कुर्रे,राजस्व निरीक्षक जोगेश्वर सिहानी,अमीन के साथ पंचनामा तैयार कर रास्ता खुलवाने की बात हुई लेकिन किसी कारण से ग्रामीण फिर से सड़क बाधित कर बैठ गये.
जलसंशाधन विभाग के अधिकारियों से बात होने पर उन्होंने बताया की यह मामला काफी पुराना है इसकी समस्त जानकारी लेकर प्रतिवेदन तैयार कर प्रशासन को देने की बात कही तब जाकर साढ़े तीन घंटे बाद रास्ता बहाल होकर आवगमन चालु हुआ।
इस दौरान आमजन और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
