khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपात्योहार और विशेष दिन

बलौदा संघ का पथ संचलन 160 से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

 

बलौदा,2 अक्टूबर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बलौदा मंडल के स्वयं सेवकों ने शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन किया,पथ संचलन मे बड़ी संख्या में बलौदा नगर और आसपास के ग्रामीणों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम सरस्वती शिशु विद्यामंदिर मे एकत्रीकरण कर पथ संचालन प्रारम्भ किया
बुधवारी बाजार,कसेर पारा ,गोड़पारा,कोसगाई मंदिर,हटरी चौक,गांधी चौक,हनुमान कुटी,गुरुघासीदास चौक,कहरापारा,बजरंग नगर धान मण्डी,कंकालिन मंदिर,पुनः सरस्वती शिशुमंदिर समापन में हुआ पथ संचलन के समय महिलाओं और पुरुषों ने चौक चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर एकत्र होकर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किये।

पश्चात दशहरा उत्सव के साथ आयोजित गोष्ठी में सुभाषित ,अमृत वचन, और एकल गीत प्रस्तुत किये गये।

खण्ड संघ चालक बलौदा हरिशंकर देवांगन ,ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना और कार्य पर उद्भोधन प्रस्तुत किया, साथ ही शस्त्र पूजन कर दशहरा उत्सव सम्पन्न हुआ।

आज के इस कार्यक्रम में नगर कार्यवाह बलौदा लवकुमार कैवर्त ,जीवनलाल श्रीवास,संतोष देवांगन, नीलेश गुप्ता, लव देवांगन, संकेत कांसकार, कृष्ण कुमार सोनी उपाध्यक्ष,अश्वनी काँसकार, कान्हा तिवारी, राज कँवर पार्षद, शिवाजी अग्रवाल, भूपेंद्र गुप्ता,राधेश्याम सोनी,शरद कान्त सोनी,  आनंद अग्रवाल, चुन्नीलाल सोनी,बाबा देवांगन पार्षद, अनुप सोनी ,दुर्गा रजक, सहित सैकड़ो स्वयंसेवक शामिल हुए ।

 

Related posts