khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रम

कांग्रेस कमेटी ने संगठन की युवा कमान आरिफ कुरैशी को बलौदा से ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी।

बलौदा 31 मार्च।
बलौदा ब्लॉक में युवा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से आरिफ कुरैशी को ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आरिफ की नई नियुक्ति की खबर से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बलौदा ब्लॉक में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आरिफ कुरैशी की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नियुक्त होने पर आरिफ कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
आरिफ कुरैशी पूर्व में एनएसयूआई बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला एनएसयूआई महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी प्रभावी भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक दक्षता से युवा कांग्रेस को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस नियुक्ति पर क्षेत्र के युवा साथियों एवं कांग्रेसजनों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

कांग्रेस पार्टी और संगठन के लिए एक नई ऊर्जा..
आरिफ कुरैशी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही है, जिसे वे संगठन के मार्गदर्शन में पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे।

Related posts