रोमेश कटकवार
बलौदा,7 जनवरी ।
बलौदा नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने उद्देश्य से संगीत मय श्री राम कथा और सीता स्वयंवर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बलौदा निवासी माधव शराफ अधिवक्ता के द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय बलौदा के पास स्वः शत्रुहन केवंट के कोठार पर संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कथा का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जो पूरे बलौदा नगर में निकाली गई। इस दस दिवसीय संगीत मय श्री राम कथा में अयोध्या धाम उ.प्र. से पधारे कथा स्वामी बाल भरत जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान श्री राम की जीवनी, भक्ति, ज्ञान , , , सीता स्वयंवर सामूहिक निशुल्क कन्या विवाह, और वैराग्य का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजन कर्ता के अनुसार, कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर होगी, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं के पहुंच कर धर्मलाभ का आनंद लेंगे। कथा प्रारंभ के अवसर पर निकाली जाने वाली कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर निकली, वहीं पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिससे पूरा बलौदानगर भक्तिमय माहौल मैं रंग गया। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं ध्वनि, प्रकाश और बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
