विधायक की अनुपस्थिति में अब संभालेंगे जिम्मेदारी ।
संजय निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका।
बलौदा 14 नवंबर 2025
जांजगीर-चांपा जिला के अकलतरा विधानसभा के विकासखंड बलौदा अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र के विधायक महोदय राघवेंद्र कुमार सिंह द्वारा संजय देवांगन, पिता स्व श्री अंबिका देवांगन निवासी बलौदा को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदय की अनुपस्थिति में संजय देवांगन विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक समन्वय एवं कार्यक्रमों का संचालन निर्विघ्न रूप से किया जा सके।
