khabarbhartiya.in
Uncategorizedछत्तीसगढ़जांजगीर चांपाविविध ख़बरेंसुरक्षा

बक्सरा गांव में सीमा से अधिक तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने पर पंतोरा पुलिस की कार्यवाही, डीजे सिस्टम जब्त

बलौदा – जांजगीर-चांपा

 

चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बक्सरा में सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त किया गया, चौकी पंतोरा पुलिस की कार्यवाहीमाननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के बाद भी सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज डीजे बजाना पायें जाने से कार्यवाही किया गया

डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगाजिला पुलिस द्वारा देर रात्रि डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा ग्राम बक्सर में गणेश विसर्जन के दौरान सीमा से अधिक बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाना पाए जाने डीजे संचालक शुभम मिरी निवासी निवासी बक्सरा के विरुद्ध धारा 6,11 कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पंतोरा ASI दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts