राकेश यादव
बलौदा- 5 सितंबर
जिला बलौदा बाजार में 2 से 6 सितंबर तक आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता 2025-26 में 17 वर्ष आयु समुह में जाँजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा विकासखण्ड की तीन बालिका खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर कर जिले को गौरवान्वित किया है।
बालिका 17 वर्ष में पहला स्वर्ण पदक -57 किलोग्राम भार वर्ग में जीतेश्वरी पटेल (शा.उ.मा.विद्यालय ढोरला), दूसरा स्वर्ण पदक -63 किलोग्राम भार वर्ग में उज्वला पटेल (शा.उ.मा.विद्यालय ढोरला) और तीसरा स्वर्ण पदक +63 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा बिंद (शा. कन्या उ.मा.विद्यालय बलौदा) ने जीतकर अक्टूबर में सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बालिकाओं की सफलता से नगर के लोगों ने बधाई दिया ।
तीनो बालिकाओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, श्रीराम अखाड़ा बलौदा के प्रशिक्षको नीलेश यादव और अन्य, अपने विद्यालय के प्राचार्य संतकुमार रात्रे (प्राचार्य ढोरला), पी.आर. साहू (प्राचार्य कन्या बलौदा) और अपने गुरुजनो को दिया.
