बलौदा ,16 फरवरी
पूरे बलौदा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पुरातन स्वयंभू लिंगेश्वर महादेव बड़े मंदिर नैया तालाब ,भुफोड़ बंधेश्वर महादेव सहित नगर के शिवालयों में तड़के सुबह 4 बजे से ही दूर दराज के गाँवों और नगर के भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे।
मंदिर परिसर में भक्त पूजा थाली,बेलपत्र और जल लिए हुए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी मनोकामनाएं के लिए प्रार्थना करते देखने को मिलीं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया , जिससे वातावरण पूरी तरह हर हर महादेव के जयघोस,और बोलबम के नारों से शिवमय हो गया था।

बड़े मंदिर नैया तालाब में चार पहर 10 बजे, 12 बजे,2 बजे,और सुबह 4 बजे की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, रामचरित मानस का अखंड पाठ,पूजन उपरांत हवन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। शाम को सभी शिवालय में भजन कीर्तन और रामायण गायन अनवरत रात भर चलते रहा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बंधवा तालाब के पास बोलबम सेवा समिति के द्वारा भव्य नंदी प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर बाबा को समर्पित किया गया।
पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था,पेयजल,और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये थे। जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सके।
सभी मंदिरो मे दिनभर,केला,बुंदीलड्डू,मालपुआ दूध,खीर पूड़ी आदि का भंडारे प्रसाद वितरण चलता रहा।
