khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाधर्म और आस्था

शोभा यात्रा निकाल कर जंवारा हुआ विसर्जन ,नम आँखों से हुई माता की विदाई….

बलौदा ,1 अक्टूबर

नौ दिनों तक चले शारदीय नवरात्र में माँ शक्ति की उपासना कर नवरात्र के आठवें दिवस मंगलवार को महाष्ट्मी को मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन पूर्णाहुति,के साथ आज बुधवार को जोत जंवारा विसर्जन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान नौ दिनों तक शक्ति की भक्ति भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया ।

माँ कंकालीन देवी,माँ महामाया देवी, माँ शीतला देवी,माँ कोसगाई देवी मंदिर से जोत जंवारा विसर्जन के लिए नगर भ्रमण के लिए गाजे बाजे मांदर की थाप से जस गीत गाते हुए नगर के नैया तालाब के जलहरी में भाव विभोर से माता का विसर्जन किया। माँ चामुंडा देवी और ठाकुर देव मंदिर में अष्टमी हवन के बाद गुप्त विसर्जन हुआ।

जंवारा  विसर्जन को निकली  नेवरात  नगर के गली मोहल्ले में श्रद्धालुओं ने जगह जगह आरती थाल फुल माला  लेकर स्वागत आरती कर अपनी मनोकामना मांग आशीर्वाद लिए।

नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने नम आँखों से माँ आदि शक्ति को विदाई दी,शारदीय नवरात्रि के नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद आदि शक्ति को विदाई देने के समय भावपूर्वक अपनी अश्रुपूर्ण आँखो से साफ झलक रहा था।अंतिम विदाई के दौरान लोगों ने अपने नगर और प्रदेश के सुख ,समृद्धि और उत्तम स्वास्थ की कामना करते हुए उनकी आँखे नम थी।

 

Related posts