khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रम

*जिला मुख्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्म्त के लिए कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।*

बलौदा ,11 सितंबर
बलौदा से जिला जांजगीर जाने वाली अत्यंत खराब सड़क के मरम्म्त कराने के लिए अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में बलौदा ब्लाक कांग्रेस के सदस्यों ने जिला कलेक्टर की ज्ञापन सौपा।
ज्ञात हो कि बलौदा से नैला जांजगीर जाने वाली सड़क ग्राम ज़ावलपुर की हालत इतनी दयनीय है जगह जगह बड़े बड़े दो तीन फिट के गड्डे हो गये है जहां वाहन फंस जातें है,जिसे ट्रैकटर से निकाले जातें है,जिसके कारण दो पहिया ,चार पहिया वाहन चलना तो दूर आम जनता का पैदल चलना भी मुश्किल है,जिसके कारण से उक्त मार्ग से आवागमन बंद हो चुका है ,यात्री बसे, स्कूल बस, ऑटो, कार, मोटरसाइकल , अपनी परिवर्तित मार्ग हरदी, भैंसतरा, करहीडीह से चल रही है।
इसके शीघ्र निर्माण या मरम्म्त के लिए जांजगीर कलेक्टोरेट पहुंच कर एडीशनल कलेक्टर ज्ञानेंद्र ठाकुर को अपना ज्ञापन सौपा और ये भी कहा कि यदि इस जनहित के मांग को शीघ्र पुरा नही किये जाने पर कांग्रेस पार्टी विधायक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा जन आंदोलन के लिए बाध्य रहेगी।
29 अगस्त को माननीय विधायक महोदय ने कलेक्टर-जांजगीर एवं प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग-रायपुर से मिलकर समस्या से अवगत कराया गया है , लेकिन अभी तक किसी ने इस सड़क पर कोई संज्ञान लिया है।

ज्ञापन देने के लिए सदन यादव ब्लाक अध्यक्ष ,कन्हैया राठौर पूर्व जनपद अध्यक्ष, खेमन शर्मा सरपंच जर्वे ब, राजा कश्यप,नवलकिशोर सिंह सरपंच बुड़गहन ,प्रितेश शुक्ला सरपंच महूदा,दिनेश मिरी पूर्व सरपंच,कविता डहरिया नगर पंचायत अध्यक्ष बलौदा, पार्षद गण दिलहरण,विक्रम सिंह,सुनीता शिवा देवांगन,राखी कुर्रे, मनोज कश्यप,कमल पटेल,कन्हैया कश्यप,नाग कैवर्ट सहित कांग्रेस पार्टी के सदस्य गण उपस्थित रहें ।

Related posts