khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

छत्तीसगढ़ मे पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागु करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को दिया ज्ञापन.

बलौदा,25 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर एस विश्वकर्मा जी के एक दिवसीय जांजगीर प्रवास के दौरान जिले के समस्त पिछड़ावर्ग के सभी प्रमुखो की बैठक सर्किट हाउस मे रखी गई थी,जहाँ छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की आबादी लगभग 45 से 50 प्रतिशत है,अनुसूचित जाति,एवं जनजाति को उनके जनसंख्या के अनुपात मे शासकीय नौकरी एवं निर्वाचन आयोग द्वारा आरक्षण प्रदान किया जा रहा है.

*पूर्ववर्ती सरकार ने प्रस्ताव राज्यपाल को*
*भेजा था*

पिछड़ा वर्गों को आरक्षण मे 27 प्रतिशत का लाभ प्रदान करने हेतु पूर्व सरकार द्वारा विधान सभा में पारित कर राज्यपाल को स्वीकृति हेतु भेजा गया था जो अब तक लंबित है.

*निकाय चुनाव मे नही मिला आरक्षण*

वर्ष 2025 के निकाय और पंचायत चुनाव मे पिछड़ावर्ग के आरक्षण को समाप्त कर दिया था.
जिसके कारण से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने प्रतियोगी परीक्षाओं ,नौकरी ,शिक्षा मे दाखिले,के साथ साथ निर्वाचन में आरक्षण का लाभ नही मिल रहा है अतः पिछड़ावर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी नौकरी,शिक्षा,और निर्वाचन चुनाव मे पिछड़े वर्गों के जनसंख्या अनुपात को देखते हुए विधानसभा मे पारित प्रस्ताव को माननीय राज्यपाल से स्वीकृति प्रदान कराने का प्रयास करें जिससे पिछड़ेवर्गों को अवसर मिलेगा।
ज्ञापन देने के लिए कन्हैया राठौर अध्यक्ष कनौजिया राठौर समाज,गिरधारी यादव,मोती पटेल, हरिश गोपाल, हेमचंद राठौर,बसंत पटेल,किशोर साहू,रामानुज राठौर सहित सदस्य गण उपस्थित रहें ।

Related posts