*बलौदा नगर शक्ति की भक्ति में लीन…!*
*नगर भ्रमण को निकली कालरात्रि मैया*
बलौदा ,30 सितम्बर
नगर पंचायत बलौदा और ग्रामीणों अंचलो में शारदीय नवरात्रि शक्ति की उपासना आराधना का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
नगर शक्ति की भक्ति में सराबोर जन सैलाब नगर के चौक चौराहों पर विराजित माँ दुर्गा की विभिन्न रूपों में प्रतिमाएं साक्षात माँ जगत जननी का अहसास करा रही है,
माँ कंकालीन देवी,माँ शीतला देवी,माँ कोसगाई देवी,माँ चामुंडा देवी,माँ महामाया देवी ,हनुमान कुटी मंदिर मे जंवारा कलश,मनोकामना ज्योति कलश जगमगा रहें है।सभी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में देवी जस गीत हो रहें है,
बुधवारी बाजार चौक में चौथे दिवस वर्षो से परम्परा के साथ नगर के विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ,और रेंज आफिस,श्याम बाजार ,बुधवारी बाजार,मेरी युवा बहनों संगठन के द्वारा रास गरबा ,डांडिया का आयोजन किया जहाँ नगर के श्रद्धालुओं ने बड़ चढ़ कर माँ शक्ति की आराधना में शामिल हुये ।
नगर के हृदय स्थल बुधवारी बाजार में महिसासुर मर्दनी का रूप लिए विराजित है,रेंज आफिस ,श्याम बाजार,कहरा पारा,हलवाई खोल,गोंड पारा,यादव मोहल्ला,भोईपारा पुराना चारयारी बाड़ा,देवांगन मोहल्ला,और पुरैना पार में विराजित मैैया अपने गोद मे हुनमान जी लिए हुए बहुत ही आकर्षक लग रही है।
मेन रोड़ में प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के द्वारा माँ दुर्गा की अनेक रूपों की चैतन्य झांकी विराजी है।
आज सप्तमी में माँ चामुंडा देवी मंदिर से जीवंत माँ काली की झाकी नगर के देवी देवालय के दर्शन करने नगर भ्रमण को निकली जिसे देखने श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है।
