khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपातकनीकविविध ख़बरेंसमाचार

जनदर्शन में आये 60 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

 

जांजगीर-चांपा 10 नवंबर 2025

 

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। आज जनदर्शन में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम दहिदा निवासी श्री सहसराम द्वारा पेंशन दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी राधा बाई द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनारी निवासी श्रीमती रामायण बाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम बरपाली निवासी श्री संजय गोपाल राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार निवासी चंद्रिकाबाई द्वारा राशनकार्ड निरस्त कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Related posts