बलौदा, 13 सितंबर 2025
बलौदा नगर के बुधवारी बाजार में रहने वाले रामायण सोनी के घर फिर से ब्रह्म कमल का फूल खिला है.ब्रह्मकमल के खिलने पर घर में पूजा भी हो रही है. यह केवल रात के समय ही खिलता हैं, इस ब्रह्म कमल के फूल को बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में सुख शांति समृद्धि और मां लक्ष्मी का निवास रहता है, और यह अनेकों औषधि के रूप में भी काम आता है.
ब्रह्म कमल अपने आप में एक विशेष महत्व और विश्व भर में लोकप्रिय है. इसके दर्शन वर्ष मे एक दो बार होता हैं, यह फूल पूरा खिलने में दो से तीन घंटे का समय लेता है. यह कमल हिमालय की वादियों में होता है, और रात के समय में ही खिलता है. सुबह होते ही बंद हो जाता है ।
भगवान का निवास कहा जाता है कि इस ब्रह्म कमल स्वयं भगवान ब्रह्मा जी निवास करते हैं. मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से ही इच्छा पूरी हो जाती है. ऐसा माना जाता है कि खिलते हुए ब्रह्म कमल को देखने से व्यक्ति का भाग्य उदय हो सकता है. यदि कोई व्यक्ति ब्रह्म कमल को अपने घर में लगाता है, तो इससे उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
