khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रम

गांधी जयंती पर बलौदा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर याद किये गये बापू।

बलौदा ,दिनांक 2 अक्टूबर 2025

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलौदा द्वारा गांधी चौक, बलौदा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन दर्शन हमें एकता, सद्भाव और प्रगति की राह दिखाता है।

इस अवसर पर
नगर पंचायत अध्यक्ष कविता डहरिया, मनहरण डहरिया, अशोक अरोरा, मनोज यादव, मनोज कश्यप, पार्षद भोला सिंह छत्री, आरिफ कुरैशी, शिवा  देवांगन, कृष्णकुमार अग्रवाल, बजरंग यादव, सिंटू डहरिया, भागवत यादव, पवन पटेल, कांति पटेल, संतोष पटेल,सचिन रात्रे हिमांशु शर्मा , एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Related posts