khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाधर्म और आस्थाधार्मिक स्थलराज्यवार ख़बरें

बलौदा का पारम्परिक माघी मेला और श्री रामचरित मानस महायज्ञ कलश यात्रा के साथ होगी प्रारम्भ।

 

बलौदा,3 जनवरी । श्री बजरंग बली कुटी मंदिर में नौ दिवसीय नवाह्न रामचरित मानस महायज्ञ दिनांक 4 जनवरी से 16 जनवरी2025 तक कल भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ होगा।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पारम्परिक 75वां वर्ष माघी मेले के साथ श्री बजरंग बली कुट्टी मंदिर में प्रेरणा स्त्रोत श्री रामदास जी विरागी के सानिध्य में रामचरित मानस महायज्ञ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा।
यज्ञाचार्य श्री अश्वनी कुमार अखिलेश शास्त्री जी रायपुर उनके सहयोगी आचार्य पूरे विधि विधान से बलौदा नगर के सभी देवी देवताओं को आवाहित कर नौ दिनों तक वैदिक रीति से रामचरित मानस की चौपाईओ और दोहो का समस्त सुसंस्कृत श्लोकों के उच्चारण सहित यज्ञ हवन पूजन कराएंगे।

मुख्य यजमान महेश सोनी ने बताया कि कल शाम 4 बजे हनुमान कुट्टी मंदिर से जलयात्रा भूफोड़  महादेव बंधवा तालाब को जल भरने के लिए निकलेगी अतः आप सभी नगरवासी माताएँ बहने  शाम 4 बजे जलयात्रा के लिए अधिक संख्या मे पहुंचे।
नौ दिवस तक चलने वाले महा यज्ञ का समापन 15 जनवरी गुरुवार को पूर्णाहुति हवन, पूजन, सहस्त्र धारा, महाआरती,उपरांत ब्राम्हण भोजन के साथ ,तथा 16 जनवरी शुक्रवार को महाभंडरा  के साथ सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर बलौदा में वर्षों पुरानी माघी मेला लगता है। मेले में मौत कुआँ, हवाई झूला,ब्रेक डांस,जादूगर का मैजिक शो,मिक्की माउस,ड्रैगन झूला,बच्चों के झूले,खिलौने,जनरल स्टोर्स,टूरिंग टाकीज,सहित होटल,चाट गुपचुप, खाने पीने की दूकान सजने  लगी है।

 

Related posts