khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपात्योहार और विशेष दिनसुरक्षा

पुलिस थाना बलौदा में हुआ शस्त्र पूजन।

पुलिस थाना बलौदा में हुआ शस्त्र पूजन।

बलौदा, 2अक्टूबर

विजयादशमी के दिन होता है विशेष आयोजन: पुलिस विभाग में दशहरे के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है. माना जाता है कि यह दिन नए संकल्प लेने और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का अवसर है. शस्त्र पूजन के जरिए पुलिस कर्मी अपने हथियारों के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त करते हैं.

विजयादशमी के अवसर पर पुलिस थाना परिसर बलौदा में पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। 2 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम में टी आई राजीव श्रीवास्तव और स्टाफ ने पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न किये।

 

पूजन बाद अधिकारियों और जवानों ने हवाई फायरिंग की। यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इस दिन शस्त्रों की टेस्टिंग भी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्र पूजन करने से युद्ध में अजेय होने का वरदान मिलता है।

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारी ने नगरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

विजयादशमी सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक
राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग हर वर्ष परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजा करता है, जो उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने नगरवासियों को दशहरा की बधाई देते हुए आश्वासन दिया आपकी पुलिस हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।

Related posts