रोमेश कटकवार
बलौदा 15 जनवरी ।
आकर्षक : रंग-बिरंगी लाइट से रात में मनमोहक हो रहा बलौदा का मेला।
बलौदा का मेला पूरे शबाब पर है। मेले में रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। रात को झूलों की रोशनी से मेले का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है। यहां न सिर्फ जिले के विभिन्न स्थानों के लोग मेला और कुट्टी मंदिर में हो रहे रामचरित मानस यज्ञ के साथ प्रसिद्ध हनुमान जी और राम दरबार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहें हैं।
मेला देखने बहु, बेटिओं को लिवा कर लातें है-
बलौदा के साथ साथ आसपास के गाँवों की बहन बेटियां लिवा कर लाई है साल भर का मेला काफी पुराना और प्रसिद्ध है माघ महीने मे ही बलौदा से मेले की शुरुवात होती है जहां लोग बड़ी संख्या में रोज नगर पहुंच रहे हैं। छुट्टी के दिनों में मेले में भीड़ बहुत ज्यादा रहती है।

शनिवार को साप्ताहिक बाजार और रविवार की छुट्टी होने के कारण मेले में और ज्यादा भीड़ रहेगी।

मेले में इस बार तरह-तरह झूले हवाई झुला,नाव झुला,ब्रेक डांस, ट्रेन झुला,मिक्की माउस,मौत का कुआँ,और इस बार विशेष रूप से जलपरी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है ,मीनाबाजार में क्राप्ट मेला लगा है जहाँ कपड़े,जनरल सामान, बैधराज की जड़ी बुटियां, और खेल तमाशा , खिलोने, होटल चाट गुपचुप,और ढेर सारी खाने पीने की दुकानें और मनोरंजन के लिए टूरिंग टाकीज सजी हैं।
पार्किंग की समस्या-
स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण बलौदा के लिए मेला स्थल मे जगह की कमी है साथ ही पार्किंग की कमी कमी है लोग मुख्य सड़क बलौदा- अकलतरा मार्ग पर ही अपने दो पहिया वाहन खड़ी कर रहें है,चार पहिया रखने के लिए जगह ही नही है।
पुलिस सहायता केंद्र बनाई गई है।
मेले मे किसी भी प्रकार की असमाजिक तत्वों के उपद्रव से निपटने के लिए मेला स्थल पर सी सी टी वी से निगरानी मेला स्थल पर बने पुलिस सहायता केंद्र रखी जा रही है।
