बलौदा, 17 नवंबर
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है. लापरवाही का मामला जांजगीर चांपा जिले के बलौदा नगर पंचायत में सामने आया है. दरअसल, बिजली विभाग ने रविकान्त सोनी के घर एक महीने का बिजली बिल अक्टूबर माह का चार लाख संतावन हजार रुपये का बिल भेज दिया. बिजली विभाग का बिल जब रविकान्त सोनी के घर आया तो उनका सिर चकरा गया. बिल की भारी भरकम राशि को देखकर पूरा परिवार टेंशन में आ गया. भारी भरकम कई गुना ज्यादा बिल को देखकर सब घबरा गए.
रविकान्त सोनी का कहना है कि हर महीने 1000 से 1100 यूनिट का हमारे घर का बिजली बिल आता था, जबकि उसे भी कामर्शियल दुकान के नाम पर भेजा रहा है और उपयोग घरेलू है , लेकिन इस महीने अचानक 100 गुना से ज्यादा बिजली का बिल देखा तो हैरान रह गया. बता दें कि बिजली विभाग ने रविकान्त सोनी को लगभग 4 लाख 57 हजार का बिल भेजा है.
ऑनलाइन ‘मोर बिजली एप’ में हो रही है गड़बड़ियां दरअसल, ऑनलाइन मोर बिजली एप शुरू होने के बाद ये सारी ददिक्कतें आ रही हैं. लोगों को ऑनलाइन में बिजली बिल कहीं ज्यादा तो कहीं कम आ रहा है. यही वजह है कि रविकान्त सोनी को ऑनलाइन मैसेज के जरिए बिजली विभाग द्वारा 4,57,058 का बिल भेजा गया है. हालांकि, जैसे ही इस बात की जानकारी मीडिया तो लगी और अधिकारियों से इस गड़बड़ी के बारे में पूछा तो आनन-फानन में बिजली विभाग के लोग इस गड़बड़ी का पता लगाने में जुट गए. ऑनलाइन गड़बड़ी होने की बात कहकर 457058 के बिजली बिल को लेकर बिजली आफिस गये लेकिन वहाँ शनिवार को कोई अधिकारी नही मिले।
इसी तरह नगर के बहुत से उपभोक्ताओं के यहां इस बार आन लाइन बिजली बिल रीडिंग लिए बैगर ही जनरेट कर मोर बिजली एप में भेजा गया है ,वर्तमान मे मीटर में रीडिंग जितना हुआ नही है उससे अधिक यूनिट का बिल बनाकर उपभोक्ताओं को मिल रहा है।
इस संबंध मे बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करने पर आफिस आकर बात करने को कहा ।
मनमाने बिजली बिल भेजने से उपभोक्ताओं मे काफी रोष है। अब लोग अपनी शिकायत और समस्या लेकर कहाँ जाए कोई सुनने वाला नही है।
