khabarbhartiya.in
छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमविविध ख़बरें

बलौदा – विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 162 रक्त दाताओ ने अपना रक्त दान किया।

 

बलौदा 10 दिसंबर

इंजीनियर स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी, यज्ञ कुमार स्वर्णकार ,आकाश शराफ,और विजय धीवर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन .

रक्त खुन की कमी से ना जाने कितने लोग अपनी अपनी जिंदगी गंवा देते है,कारण की समय पर रक्त नही मिल पाती ,अभी ,भी एनीमिया, सिकल सेल सिकलिंग,थैलेसिमिया,कैंसर, किडनी की बिमारी,या अचानक हुए एक्सीडेंट के बाद सर्जरी में तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है.

 

रक्त दान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है. रक्त के महंगे परीक्षणों से मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक ,मानसिक रूप से प्रभावित करती है.

इसी से प्रेरित होकर बलौदा नगर के युवाओं ने विगत वर्षो से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जहां लोग अपनी स्वेक्छा से रक्त दान के लिए आगे आये ।

पिछले वर्ष करीब 203 लोगों ने एक साथ एक दिन मे रक्त दान किया था।

लेकिन रक्त दान दिखावे का नही है रक्त दान के समय अपने स्वास्थ को ध्यान देते हुए सावधानी पूर्वक रक्त दान करें और अन्य जरूरत के समय भी लोगों को सुगमता से रक्त उपलब्ध करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

 

इंजीनियर स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी, यज्ञ कुमार सोनी ,आकाश शराफ,और विजय धीवर का आकस्मिक निधन हो गया था इंजीनियर ओमप्रकाश सहज सरल मिलनसार, और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य थे आज उन्हीं के याद में द्वितीय पुण्य तिथि को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवारी बाजार के कसौंधन भवन में विश्व हिन्दु परिषद, बजरंगदल दुर्गा वाहिनी बलौदा, के तत्वाधान मे किया गया.

सुबह 10 बजे से शाम 5 तक 162 रक्तवीरों के द्वारा अपना बहुमूल्य रक्त हंसवाहिनी ब्लड बैंक बिलासपुर और एकता ब्लड बैंक बिलासपुर,के टीम से आये सदस्यों को प्रदान किये ,सभी 162 से भी अधिक रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह और रामदरबार के तेलचित्र प्रदान किया गया।

आज के शिविर को लव देवांगन,संकेत कांसकार , कोहिनूर तिवारी,दीपक केवंट, शिवाजी अग्रवाल, रोमेश कटकवार, पवन यादव संदीप श्रीवास,पार्षद राजकुमार कंवर,अंकित कटकवार,विजय सारथी ,करण धीवर, वाशु साहू,एवं ओमप्रकाश सोनी फ्रेंड्स क्लब के सदस्य ,नगरवासी और राजा परिवार बलौदा के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किये।

Related posts